Breaking

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस होम गार्ड स्वयंसेवक भर्ती 2026 लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि जारी - ऐसे करे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस होम गार्ड स्वयंसेवक भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा होम गार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिसके आवेदन भर्ती बोर्ड द्वारा आनलाइन आवेदन मागे गये थे। जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिन अभ्यर्थियों ने होम गार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर आवेदन किया था अब उनको लिखित परीक्षा का इन्तजार है। 

जरूरी सूचनाः ताजा अपडेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB चेक करते रहें।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन की स्थिति: आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक चली थी।

परीक्षा तिथि (Exam Date):   25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शहर / जिला: परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कि जायेगी। 

प्रवेश पत्र (Admit Card): लिखित परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किये जायेगे। 

 

परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम (Exam Pattern & Syllabus)

परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी जिसकी सूचना भर्ती बोर्ड पहले जारी कर चुका है। 

  • विषय: केवल सामान्य ज्ञान (General Knowledge)।
  • प्रश्नों की संख्या: 100 प्रश्न।
  • कुल अंक: 100 अंक।
  • समय अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)।
  • माइन्स मार्किंगः कोई नही है।

न्यूनतम अर्हता अंक: अगले चरण के लिए कम से कम 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): सामान्य ज्ञान पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा।
  2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST): ऊंचाई और सीने की माप (पुरुषों के लिए)।
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ (पुरुषों के लिए 4.8 किमी और महिलाओं के लिए 2.4 किमी)।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चयन के लिए फिटनेस और प्रमाण पत्रों की जांच। 

वेतन और भत्ता (Salary & Allowances)

होम गार्ड्स को वर्तमान में 600 रुपये प्रतिदिन की दर से ड्यूटी भत्ता दिया जाता है।

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता (DA) भी देय होता है। 

पात्रता मानदंड (Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार छूट उपलब्ध है)।  

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाये। 
  • होम गार्ड एडमिट कार्ट वाले लिंक पर क्लिक करे ।
  • अपना पंजीकरण संख्या और अपनी जन्म तिथि भरे। 
  • अपना एडमिट कार्ड का प्रिंट ले।

Important Links Link / Download
Apply Online Click Here
Admit Card Download
Official Notification View PDF
Official Website Visit Site
Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें